बेंगलुरु में हिरासत में लिए गए अवैध रूप से रह रहे 5 विदेशी

अन्य राज्य देश
Spread the love

बेंगलुरु। बेंगलुरु के कडुगोडी इलाके में अवैध रूप से रहने के आरोप में पांच बांग्लादेशी प्रवासियों को गिरफ्तार किया गया है। बेंगलुरु पुलिस ने बताया कि 5 विदेशी नागरिकों को अवैध रूप से रहने के लिए विदेशी अधिनियम 1946 के तहत हिरासत में लिया गया है। ये पांचों विदेशी नागरिक बिना वीजा या ट्रेवल डॉक्यूमेंट के यहां आए थे। उनके निर्वासन की प्रक्रिया चल रही है।

बेंगलुरु से 5 अवैध प्रवासियों को हिरासत में लिए जाने के कुछ घंटों बाद कर्नाटक के गृह मंत्री अरागा ज्ञानेंद्र ने उन्हें राष्ट्र-विरोधी और राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा करार दिया। पुलिस कुछ विदेशी नागरिकों के खिलाफ उचित कार्रवाई कर रही है, जो राष्ट्र विरोधी और राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरनाक गतिविधियों में लगे हुए हैं।