महाराष्ट्र के अस्पताल में आग लगने से 10 लोगों की मौत

देश मुख्य समाचार मुंबई
Spread the love

मुंबई। महाराष्ट्र के अहमदनगर जिला अस्पताल में आग लगने से 10 लोगों की मौत हो गई। करीब एक दर्जन से अधिक लोग झुलस गये हैं। इसकी वजह से कई मरीजों को दूसरे अस्पताल में शिफ्ट किया गया है। मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका है।

अहमदनगर के सिविल अस्पताल के आईसीयू वार्ड में शनिवार सुबह करीब 11.30 बजे भीषण आग लग गई है। जिला कलेक्टर राजेंद्र भोसले ने बताया कि की घटना में कुल 10 लोगों की मौत हो गई। अस्पताल कर्मी और स्थानीय लोगों की मदद से आग बुझाई जा रही थी। इस बीच दमकल की कई गाड़ियां भी वहां पहुंची। आग बुझाई जा रही है।

आग लगने के वक्त आईसीयू वार्ड में 20 लोग मौजूद थे। इनमें से कुछ वेंटिलेटर पर भी थे। हॉस्पिटल के वार्ड बॉय, नर्स और डॉक्टर्स ने मिलकर सभी मरीजों को सेफ वार्ड में शिफ्ट किया। बताया जाता है कि आग लगने पर पहले अस्पताल के अग्निशमन यंत्र से इसपर काबू पाने की कोशिश की गई। हालांकि यह सफल नहीं हो सकी। सूचना पाते ही अहमदनगर नगर निगम और एमआईडीसी दमकल विभाग की गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंची हैं।