संयुक्त राष्ट्र की चेतावनी, अफगानिस्तान को बताया ‘नरक’

दुनिया
Spread the love

अमेरिका। संयुक्त राष्ट्र ने कहा है कि अफगानिस्तान में लाखों लोग भुखमरी का शिकार हो रहे हैं और ये देश तेजी से दुनिया के सबसे भयानक मानवीय संकट की ओर बढ़ रहा है।

वर्ल्ड फूड प्रोग्राम के प्रमुख डेविड बीजली ने कहा कि अफगानिस्तान के मौजूदा हालातों और आने वाले दिनों के खतरों को बयां किया। ये जगह हमारी दुनिया में नरकीय हालातों का सामना करने जा रही है। बकौल बीजली, हालात उतने बुरे हैं जितने बुरे हालातों की आप कल्पना कर सकते हैं।

हम इस समय दुनिया के सबसे भयानक मानवीय संकट को देख रहे हैं। 95 फीसदी लोगों के पास पर्याप्त खाद्य सामग्री नहीं है और 23 फीसदी लोग भुखमरी की ओर बढ़ रहे हैं।