आज का पंचांग और राशिफल, जाने कैसा होगा आपका दिन

राशिफल
Spread the love

25 अक्‍टूबर, 2021

पंचांग

विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- उत्तरायन। मास- कार्तिक। पक्ष- कृष्ण पक्ष। तिथि- पंचमी पूरा दिन व पूरी रात। नक्षत्र- मृगशिरा पूरा दिन व पूरी रात के बाद तड़के 04.11 बजे तक। योग- परिघ रात के 12.38 बजे तक। दिशा शूल- पूर्व और अग्नेय (दक्षिण-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 06.28 बजे। सूर्यास्त- सायं 17.42 बजे। राहुकाल- सुबह के 07.52 से 09.17 बजे तक। अभिजीत- दिन के 11.42 से 12.27 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

राशिफल

मेष

(यदि आपका जन्म 21 मार्च से 20 अप्रैल के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम का पहला अक्षर-चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ हो तो) आज का दिन आप सावधानी से निकालें। कोई जोखिम नहीं उठाएं। समय के साथ आपकी समस्याएं स्वतः समाप्त हो जाएंगी। कुछ मामलों में लापरवाही बरत सकते हैं। उससे आपको नुकसान होगा।

वृष

(यदि आपका जन्म 21 अप्रैल से 20 मई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो हो तो) आने वाले दिनों में यात्रा कर सकते हैं। अधिकारियों की किसी बात से आपको परेशानी हो सकती है। अनिच्छा से कोई काम करना पड़ सकता है। आज आप स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही नहीं करें।

मिथुन

(यदि आपका जन्म 21 मई से 21 जून के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हां हो तो) आज आपकी मानसिक परेशानी बढ़ सकती है। किसी कारण से आपकी भागदौड़ भी ज्यादा हो सकती है। अपेक्षित लोगों का सहयोग नहीं मिल पाएगा। इससे निराशा होगी। विद्यार्थी वर्ग के लिए दिन ठीक है।

कर्क

(यदि आपका जन्म 22 जून से 22 जुलाई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो हो तो) आज का दिन थोड़ी परेशानी वाला है। अचानक होने वाली कुछ घटनाओं से आपकी परेशानियां बढ़ सकती हैं। आकस्मिक खर्च भी बढ़ सकता है। दूसरे के विवाद से दूरी बनाकर रखें। जीवनसाथी पर भरोसा करें।

सिंह

(यदि आपका जन्म 23 जुलाई से 22 अगस्त के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे हो तो) दिन अनुकूल नहीं है। आज आप जो भी कार्य करेंगे उसका अपेक्षित फल नहीं मिलेगा। अतिरिक्त आय के चक्कर में पड़े तो हाथ की पूंजी भी निकल जाने का खतरा है। गलत निर्णय हानि का कारण बनेगा।

कन्या

(यदि आपका जन्म 23 अगस्त से 22 सितंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो हो तो) प्रियजनों से मतभेद हो सकता है। इससे बचने के लिए मौन धारण उत्तम उपाय है। मित्रों से भी संबंधों में उदासीनता अधिक रहेगी। पूजा-पाठ के प्रसंग बनेंगे। दवाओं पर खर्च करना पड़ सकता है।

तुला

(यदि आपका जन्म 23 सितंबर से 23 अक्टूबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते हो तो) 25 अक्टूबर 2021 का राशिफल सामान्य है। कार्यक्षेत्र में दिन अच्छा बीतेगा। आपके स्वास्थ्य की स्थिति सुधरेगी। दोस्तों के साथ अच्छा समय बीतेगा। जीवनसाथी के साथ मतभेद हो सकता हैं।

वृश्चिक

(यदि आपका जन्म 24 अक्टूबर से 21 नवंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू हो तो) आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। दिन के आरंभ में स्वास्थ्य चुस्त रहेगा। मन में धन संबंधी उलझन रहेगी। अकस्मात लाभ की सूचना मिलने से उत्साह बढ़ेगा। रुके कार्यों में गति आएगी।

धनु

(यदि आपका जन्म 22 नवंबर से 21 दिसंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे हो तो) कुछ दिनों से टल रही मनोकामना की पूर्ति आज हो सकती है। व्यवसाय में नए अनुबंध कर सकेंगे। हालांकि आज लेकिन नए कार्य का आरंभ नहीं करें। धन का निवेश फलदायी होगा।

मकर

(यदि आपका जन्म 22 दिसंबर से 19 जनवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- भो, जा, जी, खी, खू, ख, खो, गा, गी हो तो) कारोबार से जुड़ी कुछ योजनाएं बन सकती हैं। विद्यार्थी वर्ग का मन पढ़ाई में कम लगेगा। सेहत अच्छी रहेगी। विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा हो सकता है। स्वास्थ्य में सुधार होगा।

कुंभ

(यदि आपका जन्म 20 जनवरी से 18 फरवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा हो तो) कामकाज से जुड़ी परेशानियां खत्म हो जाएंगी। निजी जीवन में सकारात्मक रहने का प्रयास करें। जीवनसाथी के साथ संबंधों में तालमेल रहेगा। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिल सकता है।

मीन

(यदि आपका जन्म 19 फरवरी से 20 मार्च के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची हो तो) अपने खर्च और क्रोध पर नियंत्रण रखें। अन्यथा बड़ी परेशानी में फंस सकते हैं। अपने विचार किसी पर जबरदस्ती थोपने का प्रयास नहीं करें। कार्यक्षेत्र में संभलकर रहने की आवश्यकता है।

आपका दिन मंगलमय हो।

(विचार : किस्‍मत कर्म से बनता-बिगड़ता है।)

दैनिक भारत 24 की अपील : कोरोना से जंग में वैक्‍सीन कारगर है। जरूर लें।