लोगों को फंसाकर ब्‍लैकमेल करता था ये गैंग, सरगना दंपति सहित 3 युवतियां गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश देश मुख्य समाचार
Spread the love

उत्तर प्रदेश। लोगों को फंसाकर ये गैंग लोगों को ब्‍लैकमेल करता था। इसका सरगना एक दंपति था। पुलिस ने दंपति सहित इसमें शामिल तीन युवतियों को गिरफ्तार किया है। अब तक उनके बैंक खाते से 3.8 करोड़ रुपये के लेनदेन का खुलासा हुआ है।

गाजियाबाद के सिटी एसपी निपुल अग्रवाल ने बताया कि गाज़ियाबाद में लोगों की अश्लील वीडियो बनाकर उनसे स्ट्रिपचैट के जरिए ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। इस गैंग का संचालन एक दंपति कर रहे थे। दंपति के साथ 3 अन्य युवतियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास 8 बैंक अकाउंट थे।

निपुण अग्रवाल ने बताया कि अब तक हमें 4 बैंक अकाउंट की सूचना मिल गई है। इन चार बैंक अकाउंट में लगभग 3.8 करोड रुपए का लेनदेन हुआ है। सभी अकाउंट जब्त कर लिए गए हैं। इस संबंध में आगे की कार्रवाई की जा रही है।