इन सरकारी कर्मचारियों-अफसरों को सरकार को देना होगा दहेज़ का ब्योरा

उत्तर प्रदेश देश मुख्य समाचार
Spread the love

लखनऊ। यूपी सरकार दहेज प्रथा को ख़त्म करने के लिए बड़े कदम उठा रही है। एक नए आदेश के मुताबिक साल 2004 के बाद जिन भी अफसरों और कर्मचारियों की शादी हुई है, उन्हें अपनी शादी में मिले दहेज का ब्योरा शासन को देना होगा।

ऐसे सभी कर्मचारियों और अधिकारियों को महिला एवं बाल कल्याण विभाग की तरफ से नोटिस भेजा जा रहा है। प्रशासन ने 12 अक्टूबर को इस संबंध में दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इसमें लगभग 10 हजार अफसर व कर्मचारी शामिल होंगे। मिली जानकारी के मुताबिक पिछले दिनों महिला एवं बाल कल्याण विभाग के निदेशक की ओर से सभी जिलों को एक पत्र भेजा गया है। इसमें उन कर्मचारियों व अफसरों से दहेज का ब्योरा मांगा गया है, जिनका विवाह 2004 के बाद हुआ है।

सभी को पूरा ब्योरा देना होगा जिसमें लोगों को शादी का वर्ष, उस वक्त की स्थिति और क्या-क्या दहेज लिया है, उसका ब्योरा देना जरूरी होगा। कर्मचारियों का कहना है कि जब सरकार आई थी तो संपत्ति का ब्योरा मांगा गया था। अब दहेज का ब्योरा देना पड़ेगा, ऐसा क्यों किया जा रहा है इसकी जानकारी भी नहीं दी गई है।