‘विवि, +2 स्कूल के साथ प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षकों की हो नियुक्ति’

झारखंड
Spread the love

रांची। झारखंड शारीरिक शिक्षा प्रशिक्षित शिक्षक संघ की बैठक हाईटेंशन फुटबॉल मैदान में हुई। इसकी अध्यक्षता हेमंत कुमार महतो ने की। सदस्यों ने कहा कि संघ द्वारा पूर्व में किये गए आंदोलन के कारण झारखंड में 20 वर्षों से लंबित डीएसओ और शारीरिक शिक्षक नियुक्ति हो पाई थी। झारखंड के सभी विश्वविद्यालय, +2 स्कूल के साथ-साथ प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षक की नियुक्ति होनी चाहिए। अब संघ द्वारा आंदोलन की एक नई रूपरेखा तैयार की गई है।

बैठक में राजकुमार महतो, सचिव पंकज तिर्की, प्रवीण सिंह, मुकेश कुमार महतो, रविंद्र नाथ महतो, निर्मल लोहरा, मृत्युंजय महतो, नरेंद्र महतो, हेमंत कुमार महतो, रामजीत राम, परमेश्वर महतो, अशोक कुमार महतो, सुनील महतो, फनीभूषण महतो, रजनीश कुमार महतो सहित अन्य बेरोजगार शारीरिक शिक्षक उपस्थित थे।

इन बिंदुओं पर चर्चा

संगठन को पुनर्गठित करने का निर्णय लिया गया।

+2 विद्यालयों में शारीरिक शिक्षा शिक्षकों के पद को स्वीकृत कराने के लिए शिक्षा सचिव से मिलने का निर्णय लिया गया।

हाई स्कूल में रिक्त पदों पर बहाली निकालने को लेकर विशेष रूप से चर्चा की गई।

मध्य विद्यालय, प्राथमिक विद्यालयों में झारखंड गठन के बाद पहली बार शारीरिक शिक्षा विषय में पद सृजित करने को लेकर व्यापक आंदोलन की रणनीति बनाई गई।

प्रखंड स्तर पर खेल पदाधिकारियों की नियुक्ति को लेकर विभाग को अवगत कराने का निर्णय लिया गया।

आवासीय, कस्तूरबा, एकलव्य मॉडल विद्यालयों में शारीरिक शिक्षा विषय की नियुक्ति के लिए विभागीय पदाधिकारी, शिक्षा सचिव, विभागीय मंत्री से मिलने का निर्णय लिया गया।