सुशील मोदी का लालू यादव सहित राजद और कांग्रेस पर हमला

देश बिहार
Spread the love

पटना। बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने लालू प्रसाद सहित राजद और कांग्रेस पर हमला किया है। उन्‍होंने कहा कि कांग्रेस और राजद के बीच का झगड़ा मात्र दिखावा है। चुनाव के बाद दोनों एक हो जाएंगे। राजद में दोनों भाईयों के बीच सत्ता संघर्ष चल रहा है। बेटा बात नहीं मान रहा तो जनता क्‍या मानेगी।

मोदी ने कहा कि राजद और कांग्रेस में दिखावे के लिए जो झगड़ा चल रहा है, वो केवल नूराकुश्ती है। उन्होंने योजनाबद्ध तरीके से उम्मीदवार खड़ा किया है। कांग्रेस का एक ही लक्ष्य है एनडीए को हराना और राजद को जीताना। चुनाव के बाद दोनों फिर एक हो जाएंगे।

पूर्व सीएम ने कहा कि इन्होंने इस प्रकार से उम्मीदवार खड़े किए हैं कि एनडीए के आधार वोट में बंटवारा हो जाए। राष्ट्रीय जनता दल चुनाव जीत जाए। कुशेश्वरस्थान और तारापुर का चुनाव एनडीए प्रचंड बहुमत से जीतेगा। लोगों ने मन बना लिया है

मोदी ने कहा कि ये (राजद) प्राइवेट लिमिटेड पार्टी है। दोनों भाईयों के बीच सत्ता का संघर्ष चल रहा है। बेटा बात नहीं मान रहा है तो जनता क्या बात मानेगी? जिस व्यक्ति का प्रभाव अपने बेटों पर नहीं है तो जनता उनकी बात कहां सुनने वाली है?