इस्लाम छोड़ हिंदू धर्म अपनाएंगी इंडोनेशिया के राष्ट्रपति रहे सुकर्णो की बेटी सुकमावती

दुनिया
Spread the love

नई दिल्ली। इंडोनेशिया के पूर्व राष्ट्रपति सुकर्णो की बेटी सुकमावती सुकर्णोपुत्री ने इस्लाम छोड़कर हिंदू धर्म अपनाने का फैसला लिया है। 26 अक्टूबर को बाली अगुंग सिंगराजा में ‘शुद्धि वदानी’ नाम का कार्यक्रम होगा, जहां सुकमावती हिंदू धर्म अपनाएंगी।

दुनिया में सबसे ज्यादा मुसलमान इंडोनेशिया में हैं। 70 साल की सुकमावती इंडोनेशिया में ही रह रही हैं। 2018 में कट्टरपंथी इस्लामिक समूहों ने उनके खिलाफ ईशनिंदा की शिकायत दर्ज कराई थी। सुकमावती ने एक कविता साझा की थी। कट्टरपंथियों का आरोप था कि उन्होंने इस्लाम का अपमान किया है।

सुकमावती ने अपनी कविता के लिए माफी भी मांगी लेकिन विवाद कभी समाप्त नहीं हुआ। हालांकि सुकमावती के वकील विटारियोनो रेजसोप्रोजो के मुताबिक, धर्म परिवर्तन का कारण उनकी दादी का धर्म है।