बिहार और मुंबई में जल्‍द होगी फिल्म ‘एजुकेशन दी टेरर’ की शूटिंग

मनोरंजन
Spread the love

पटना (बिहार)। विश्वा सिने प्रोडक्शन के बैनर तले बॉलीवुड फिल्म ‘एजुकेशन दी टेरर’ का निर्माण हो रहा है। इसका दूसरा शेड्यूल जल्द बिहार और मुंबई के लॉकेशन में होगा। संभवतः विजयदशमी के बाद शूटिंग की जाएगी। यह फिल्म शिक्षा माफिया पर आधारित है। इसके माध्‍यम से खासकर बिहार के शिक्षा जगत की भ्रष्ट व्यवस्था को उजागर किया जाएगा।

निर्देशक जितेंद्र जैश के अनुसार यह ना सिर्फ मनोरंजन, बल्कि इस फिल्म से लोगों को सबक भी मिलेगा। एक विशेष मुद्दा सबके सामने होगा। इसमें बॉलीवुड के कई लोकप्रिय चर्चित और अनुभवी कलाकार अभिनय करते नजर आयेंगे। फिल्म की नब्बे फीसदी तक शूटिंग पूरी हो चुकी है।

प्रमुख कलाकारों में विक्की शान, रजा मुराद, अली खान, अनिल नागराय, शादाब रहबर खान, श्रवण कुमार, शिखा पूजा, नीतू पंचौरी, शुभम शाह, धर्मेंद्र धरम, संजय सारथी, जितेंद्र बिहारी, पिंकी सिंह, रूपा सिंह, शकील खान, स्वीटी वर्मा, राधा पटेल और अन्य हैं। फिल्म के अप्रैल के प्रथम सप्ताह में रिलीज होने की संभावना है।

फिल्म के निर्माता विक्की विश्वकर्मा और श्रवण कुमार हैं। निर्देशक और कोरियोग्राफर जितेंद्र जैश, लेखक ब्रजेश पाठक, प्रोडक्शन मैनेजर विमलेश कुमार हैं।