SAD NEWS : दशहरा से पहले ‘रावण’ का निधन

मनोरंजन मुख्य समाचार
Spread the love

नई दिल्‍ली। दुखद खबर। दशहरा से पहले ‘रावण’ का निधन हो गया। रावण यानी मशहूर एक्टर अरविंद त्रिवेदी। जी हां, उन्‍होंने रामानंद सागर की प्रख्‍यात धारावाहिक ‘रामायण’ में रावण का किरदार निभाया था।

अरविंद त्रिवेदी रामायण में अपने किरदार रावण से घर-घर में लोकप्रिय हुए थे। उन्‍होंने 83 की उम्र में आखिरी सांस ली। उनका निधन मंगलवार यानी 05 अक्टूबर की रात को हार्ट अटैक से हो गया। वे लंबे समय से बीमार थे। कई बीमारियों से जूझ रहे थे। बीते कुछ दिनों से चलने में भी असमर्थ हो गए थे। अरविंद के निधन की पुष्टि उनके परिजनों ने की है।

बता दें कि अरविंद त्रिवेदी ने अपने कैरियर की शुरुआत गुजराती रंगमंच से की थी। अरविंद के भाई गुजराती सिनेमा के अच्छे कलाकात थे। इसके चलते अरविंद ने भी फिल्‍मी कैरियर की शुरुआत गुजराती सिनेमा से की थी। हालांकि उनको असली पहचान 1987 में दूरदर्शन पर प्रसारित हुए रामायण से मिली। रामायण में अरविंद ने रावण का किरदार निभाया था। अरविंद ने रावण के किरदार में ऐसी जान फूंकी थी कि दर्शक उन्हें हकीकत में रावण मानने लगे थे।