गुड न्यूजः रांची रेल मंडल की महिला हॉकी ओलंपियन सलीमा टेटे बनीं ओएसडी

खेल झारखंड मुख्य समाचार
Spread the love

रांची। प्रतिभा को मिला सम्मान। जी हां रांची रेल मंडल की महिला हॉकी ओलंपियन सलीमा टेटे को रांची रेलवे में ओएसडी-2 बनाया गया है।

अपर मंडल रेल प्रबंधक (परिचालन) एमएम पंडित तथा अपर मंडल रेल प्रबंधक (इन्फ्रा) सतीश कुमार की उपस्थिति में उन्होंने पदभार ग्रहण किया। यहां बता दें कि जीएम (दक्षिण पूर्व रेलवे, गार्डन रिच, कोलकाता) अर्चना जोशी के अनुमोदन पर रांची रेल मंडल की सलीमा को आउट ऑफ टर्न प्रमोशन देते हुए इस पद पर नियुक्त किया गया है। अब वे रेलवे में ग्रुप “B” अधिकारी के पद पर काम करेंगी।

यहां यह भी बता दें कि इससे पहले सलीमा टेटे रांची रेल मंडल में टिकट निरीक्षक के पद पर कार्यरत थीं। सलीमा ने टोक्यो ओलंपिक 2020 में भारत का प्रतिनिधित्व किया है। साथ ही 7वीं हॉकी इंडिया जूनियर नेशनल वुमेन हॉकी चैंपियनशिप 2017, 8वीं हॉकी इंडिया जूनियर नेशनल वुमेन हॉकी चैंपियनशिप 2018, यूथ ओलिंपिक 2019, बैंकॉक, अंडर-23, छठा राष्ट्रीय आमंत्रण टूर्नामेंट 2018, बेल्जियम में भी भारत का प्रतिनिधित्व किया है। 06 नवंबर, 2019 को रांची रेल मंडल के वाणिज्य विभाग में सलीमा को नियुक्ति मिली थी।