मोदी की जगह पीएम पद के लिए राहुल हैं विकल्प, पूर्व विदेश मंत्री ने कही ये बात

देश नई दिल्ली मुख्य समाचार
Spread the love

नई दिल्ली। लोकसभा का चुनाव होने में अभी वक्‍त है। हालांकि इसकी खिचड़ी विपक्षी दलों के बीच पकने लगी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकल्प के तौर पर भी कई विपक्ष के कई नेताओं का नाम उछाला जा रहा है। इसमें एक कांग्रेस के पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी का भी नाम है।

नरेंद्र मोदी की जगह प्रधानमंत्री पद के लिए राहुल गांधी विकल्प हो सकते हैं क्या? यह सवाल एक पूर्व विदेश मंत्री से पूछा गया था। उन्होंने इसका अपने अंदाज में जवाब दिया। कांग्रेस की वर्तमान स्थिति पर भी चिंता जताई।

भारत के पूर्व विदेश मंत्री और पूर्व कांग्रेस नेता नटवर सिंह ने कहा कि कांग्रेस में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। मुझे नहीं लगता कि कांग्रेस भाजपा को हरा सकती है। आगे जो चुनाव होंगे उसमें कांग्रेस हारेगी। लोगों में कांग्रेस की छवि खराब हुई है। विधानसभा और लोकसभा के चुनाव भाजपा जीतेगी।

पूर्व विदेश मंत्री और कांग्रेस नेता नटवर सिंह से पूछा गया कि नरेंद्र मोदी की जगह प्रधानमंत्री पद के लिए राहुल गांधी एक विकल्प हो सकते हैं। इस सवाल पर उन्होंने कहा, ‘दोनों नेताओं के बीच डिबेट करा लीजिए, फिर पता लग जाएगा।‘