प्रियंका गांधी की बड़ी घोषणा, यूपी चुनाव में महिलाओं को मिलेगी 40% टिकट

उत्तर प्रदेश देश मुख्य समाचार
Spread the love

लखनऊ (उत्तर प्रदेश)। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश चुनाव में टिकट बंटवारे को लेकर बड़ी घोषणा की है। उन्‍होंने कहा कि आने वाले उत्तर प्रदेश के चुनावों में हम 40% टिकट महिलाओं को देंगें। यह निर्णय उन सब महिलाओं के लिए है, जो चाहती हैं कि उत्तर प्रदेश में बदलाव आए। प्रदेश आगे बढ़े।

प्रियंका ने समाजसेवी, अध्यापिका, पत्रकारों व अन्य सेवाओं से जुड़ीं महिलाओं को राजनीति में आने की अपील की। उन्होंने कहा कि इच्छुक महिलाएं आगे आकर करें। हम उन्हें टिकट देंगे।

महासचिव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में शोषित महिलाओं को लेकर पार्टी ने यह फैसला लिया है। कांग्रेस का नारा है कि ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं।’ उन्‍होंने ने कहा कि महिलाओं को मेरिट के आधार पर टिकट दिया जाएगा। हमें जाति धर्म से ऊपर उठना होगा। प्रियंका ने कहा कि यह मात्र शुरुआत है। आने वाले समय में 50 फीसदी महिलाओं को टिकट दिया जाएगा।

जानकारी हो कि उत्तर प्रदेश विधानसभा का कार्यकाल 14 मई, 2022 को पूरा होने जा रहा है। विधानसभा चुनाव सम्भवतः मार्च, 2022 में होने की उम्मीद है। हालांकि डेट अभी फाइनल नहीं है।

सभी पार्टिया अभी से ही 2022 में होने वाले विधान सभा चुनाव की तैयारी में जुट गई है। पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा को प्रचंड बहुमत मिला था। वर्ष, 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को 311 सीटें मिली थी।