इस गांव में सिर्फ़ एक ही किडनी के सहारे जी रहे लोग, जाने वजह

दुनिया मुख्य समाचार
Spread the love

नई दिल्ली। किडनी हमारे शरीर के लिए उपयोगी होता है। इसके बिना हम ज़िंदगी की कल्पना भी नहीं कर सकते हैं। ज़िंदगी जीने के लिए ये बेहद ज़रूरी होता है।

आज आपको एक ऐसी कहानी बताने जा रहे हैं, जिसे सुनकर आप दंग रह जाएंगे। दरअसल, नेपाल में एक ऐसा गांव है, जहां दशकों से लोग सिर्फ़ एक किडनी के सहारे रहते हैं। ये गांव ग़रीब है, इसलिए यहां के लोग किडनी बेच देते हैं। अपने शरीर का ध्यान रखे बगैर लोग किडनी धड़ल्ले से बेचते हैं। इस गांव को किडनी गांव भी कहा जाता है। इस गांव का नाम होकसे है। यह नेपाल में स्थित है। वाशिंगटन पोस्ट के अनुसार, यहां ग़रीबी के कारण लोग ऐसा फ़ैसला लेते हैं। आज स्थिति ये है कि लगभग गांव के सभी लोग एक किडनी के सहारे जी रहे हैं। नेपाल में भूकंप आने के कारण लोग और ग़रीब होते गए।

ऐसे में पैसे के अभाव के कारण ये फ़ैसला लेना पड़ रहा है। वाशिंगटन पोस्ट के अनुसार, अधिकतर युवक अपनी किडनी को 18- 20 साल की उम्र में ही बेच देते हैं। अब तो जैसे ये गांव का रिवाज़ बनता जा रहा है।