मुंबई की फर्नीचर मार्केट में लगी भीषण आग, 40 गोदाम जलकर खाक

अन्य राज्य देश मुख्य समाचार
Spread the love

मुंबई। महाराष्ट्र में ठाणे जिले के भिवंडी में भीषण आग लगने से लकड़ी के फर्नीचर के 40 गोदाम जलकर खाक हो गए। इसमें कोई घायल नहीं हुआ है।

घटना की सूचना मिलने पर ठाणे और भिवंडी से दमकलकर्मियों की टीम मौके पर पहुंचीं। सिविक अधिकारी ने बताया कि काशेली टोल प्लाजा के पास स्थित महालक्ष्मी फर्नीचर बाजार में शुक्रवार रात करीब 11 बजे आग लगी। ठाणे नगर निगम के रीजनल डिजास्टर सेल (RDMC) के प्रमुख संतोष कदम ने बताया कि आज तड़के 4:45 बजे आग पर काबू पा लिया गया।