गोमिया थाना से सटे आदर्श विद्यालय में लाखों की चोरी

अपराध झारखंड
Spread the love

प्रशांत अंबष्ठ

गोमिया (बोकारो)। बोकारो जिले के गोमिया थाना से अंतर्गत आदर्श विद्यालय में लाखों की चोरी हो गई। चोर कई समानों सहित जरूरी कागजात भी चुरा ले गए। घटना बीते रात हुई। स्कूल गोमिया थाना से महज 500 गज की दूरी पर स्थित है। आदर्श स्कूल कमेटी ने चोरी की घटना की जानकारी स्थानीय थाना को दी है। थाना ने कहा कि जल्द ही चोरों को पकड़ने का आश्वासन दिया है।

स्कूल के अध्यक्ष जगदीश स्वर्णकार एवं सदस्य राजेंद्र प्रसाद ने कहा ने बताया कि अज्ञात चोरों ने करीब लाखों रुपये के सामान की चोरी कर ली। स्कूल के संबंधित छात्र-छात्राओं के जरूरी कागजात भी अपने साथ ले गए। पूर्वाग्रह से ग्रसित कुछ शरारती तत्व का यह काम है। वे नहीं चाहते हैं कि‍ स्कूल आगे बढ़े। यहां के बच्चे शिक्षा के क्षेत्र में नाम रोशन करें। यह स्कूल ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को बहुत ही कम पैसे में शिक्षा देने का कार्य कर रहा है।

घटना की जानकारी तब मि‍ली, जब स्कूल की कर्मी उर्मिला देवी रोज की तरह सुबह साफ सफाई करने के लिए आई। उसने देखा कि स्कूल के अंदर ऑफिस का ताला टूटा हुआ है। सारे सामान गायब हैं। उसने तुरंत उसने इसकी सूचना प्रिंसिपल को दी। प्रिंसिपल लालजी यादव तत्काल स्कूल आए। स्कूल कमेटी को इसकी जानकारी दी। स्कूल से कंप्यूटर सेट, इनवर्टर, बैटरी, स्टेबलाइजर, प्रिंटर और स्कूल के जरूरी कागजात गायब हैं।