Jharkhand Weather : कल इन जिलों के लोग रहें सावधान, जानें वजह

झारखंड मौसम
Spread the love

रांची। मौसम केंद्र ने झारखंड को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। इसका असर राज्‍य के कई जिलों में 20 अक्‍टूबर को पड़ने के संकेत हैं। अलर्ट को लेकर लोग सावधान रहें। केंद्र के मुताबिक राज्‍य में अगले 2 से 3 दिनों के दौरान तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। इसके बाद तापमान में 3 डिग्री सेल्यियस तक गिरावट दर्ज की जा सकती है।

रांची एयरपोर्ट स्थित मौसम केंद्र के मुताबिक 20 अक्‍टूबर को राज्‍य के उत्तर-पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी भागों में कहीं-कहीं हल्‍के से मध्‍यम दर्जे की गर्जन के साथ वज्रपात होने की आशंका है।

केंद्र के मुताबिक इसका असर देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहेबगंज, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां जिले में पड़ने की उम्‍मीद है।