रामगढ़ में अवैध गुटखा की मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़, चार चढ़े पुलिस के हत्थे

अपराध झारखंड
Spread the love

रामगढ़। बड़ी खबर रामगढ़ से आयी है। पुलिस ने छापेमारी कर रामगढ़ थाना क्षेत्र के बाजारटाड़ स्थित ममतागड़ा में एक निजी मकान में चल रही अवैध गुटखा की मिनी फैक्ट्री का खुलासा किया है।

बता दें कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए रामगढ़ इंस्पेक्टर रोहित कुमार महतो ने छापेमारी कर गुटखा बनाने वाली मशीन, गुटखा बनाने वाला मिश्रण 30 बोरा और 10 बोरा गुटखा सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया। साथ ही अलग-अलग किस्म की गुटखा पैक करने वाली जिपर और गुटखा बरामद किया है। बताया जा रहा है कि एक निजी मकान में इस धंधे को संचालित किया जा रहा था।

पुलिस ने गुड्डू गुप्ता, जितेंद्र शर्मा उर्फ पारु, वीरेंद्र बरनवाल और राकेश महतो को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि मकान मालिक विशाल सिंह फरार है। गिरफ्तार लोगों में तीन रामगढ़ और एक युवक यूपी का है। गुटखा और सामग्रियों को मिलाकर लगभग 8 से 10 लाख का सामान पुलिस ने जब्त किया है।