हेमंत सोरेन ने की जिले के झामुमो पदधारियों संग बैठक, इन मुद्दों पर चर्चा

झारखंड
Spread the love

रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में पार्टी के जिला अध्यक्ष एवं सचिवों की बैठक शुक्रवार को हुई। मौके पर विश्वव्यापी महामारी कोविड-19 के दौरान जिला समिति द्वारा किये गए जनहित के कार्यों पर चर्चा की गई। साथ ही, कोविड 19 टीकाकरण के जिला में सफल क्रियान्वयन के लिए किये गए कार्यों की जानकारी ली गई।

झारखंड सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजना की जिले में वस्तुस्थिति पर जानकारी ली गई। उसे धरातल पर उतार कर अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक उसका लाभ पहुंचाने पर चर्चा की गई। साथ ही, पंचायत स्तर से लेकर जिला स्तर तक संगठन की मजबूती एवं विस्तार पर भी चर्चा की गयी।

बैठक में मुख्य रूप से पार्टी के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता विनोद कुमार पांडेय, केंद्रीय प्रवक्ता अभिषेक प्रसाद पिंटू, जिलाध्यक्ष रामदास सोरेन, भूषण तिर्की, मुस्ताक आलम, विनोद किस्कू, राजेंद्र प्रसाद सिन्हा, पंकज प्रजापति, रमेश टुडू, शंभूलाल यादव, लाल मोती नाथ शाहदेव, जुबेर अहमद, मोजम्मिल अहमद सहित कई जिला अध्यक्ष एवं सचिव शामिल हुए।