नक्सलियों के बंद की पूर्व संध्या पर पांच लाख का इनामी माओवादी सबजोनल कमांडर गिरफ्तार

अपराध झारखंड
Spread the love

लातेहारः बड़ी खबर झारखंड के लातेहार से आ रही है। प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के 17 अक्टूबर के बंद से पहले पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी।

बंद की पूर्व संध्या पर पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त कार्रवाई में भाकपा माओवादी के सब-जोनल कमांडर विमल उर्फ किशोर सिंह को गिरफ्तार किया गया। विमल पर पांच लाख का इनाम है। गिरफ्तार नक्सली माओवादी रिजनल कमांडर छोटू के नेतृत्व में कार्य को अंजाम देता था।

जिले के विभिन्न थानों में दर्जनों कांडों में वांछित था। मनिका थाना क्षेत्र के कुमंडीह जंगल से उसकी गिरफ्तारी हुई। गिरफ्तार नक्सली लातेहार जिले के मनिका थाना क्षेत्र के मटलौंग गांव का रहनेवाला है।