मुंबई। RSS के खिलाफ कथित टिप्पणी के आरोप में बॉलीवुड के मशहूर गीतकार जावेद अख्तर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। जावेद अख्तर ने आरएसएस की तुलना तालिबान से की थी।
सार्वजनिक मंचों या फिर सोशल मीडिया पर बॉलीवुड गीतकार जावेद अख्तर काफी सक्रिय रहते हैं। इसके अलावा वो अपनी बयानबाजी को लेकर भी सुर्खियों में रहते हैं। उनका बयान उनके लिए गले की फांस बन गया है। आरएसएस की तुलना तालिबान से करने के मामले में मुंबई पुलिस ने उनके खिलाफ स्थानीय वकील संतोष दुबे की शिकायत पर दर्ज किया गया है।
एएनआई को दिए अपने बयान में एक पुलिस अधिकारी के कहा, स्थानीय अधिवक्ता संतोष दुबे की शिकायत पर मुलंद थाने में जावेद अख्तर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।