हाथी ने उखाड़ दिया महिला का हाथ, गंभीरावस्‍था में इस अस्‍पताल में चल रहा इलाज

झारखंड मुख्य समाचार
Spread the love

धनबाद। हाथियों के आवासीय इलाके में घुसपैठ अब धीरे-धीरे भारी पड़ने लगा है। हाथी सामाजिक तो हैं, पर गुस्से में उत्पाती भी।

नतीजतन झारखंड के विभिन्‍न इलाकों में जंगली हाथियों का उत्‍पात जारी है। हाल के दिनों में हाथी ने आधा दर्जन से ज्यादा लोगों की जान ले ली है। हजारीबाग, गिरिडीह, चतरा के बाद धनबाद में हाथी का उत्‍पात जारी है। धनबाद के मनियाडीह थाना क्षेत्र के खटजोरी गांव में शनिवार की रात शौच के लिए निकली महिला पर हाथी ने हमला कर दिया।

हाथी ने महिला के एक हाथ को ही उखाड़ दिया। महिला के चिल्लाने की आवाज सुनकर दौड़े लोगों ने गंभीरावस्‍था में उसे एसएनएमसीएच अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी स्थिति खतरे से बाहर बतायी जा रही है। हमले की सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दे दी गयी है।