जेएसएलपीएस महिला समूह के बीच फसल बीज का वितरण

कृषि झारखंड
Spread the love

विवेक चौबे

गढ़वा। राष्ट्रीय खाद सुरक्षा मिशन योजना के तहत जेएसएलपीएस महिला समूह के बीच सोमवार को फसल बीज का वितरण किया गया। कार्यक्रम जिले के कांडी प्रखंड मुख्यालय स्थित जेएसएलपीएस कार्यालय में हुआ। इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार तिवारी, प्रखंड तकनीकी प्रबंधक रंजीत कुमार सिंह, प्रभारी कृषि पदाधिकारी शाहिद अंसारी, बीपीएल प्रदीप कुमार पाठक ने संयुक्त रूप से 115 मिनी किट सरसों और 22 मिनी किट मसूर का बीज महिला किसानों को दिया।

बीटीएम रंजीत कुमार सिंह ने वैज्ञानिक विधि से अच्छी फसल पैदा करने की जानकारी दी। उन्‍होंने बताया कि प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न भागों की महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए कई समूह के माध्यम से कई योजनाओं का शुभारंभ भी किया जाएगा। मौके पर बाबूलाल शर्मा, सुजीत कुमार, रवि रंजन कुमार सहित महिला समूह की शोभा देवी, अमृता पांडे, कांति देवी, चंद्रावती देवी, सत्या देवी भी मौजूद थे।