रांची में बढ़ने लगे कोरोना के मरीज, एक दिन में मिलने 27 नये मामले

झारखंड
Spread the love

रांची। सावधान हो जाएं। झारखंड की राजधानी रांची में लोगों की बेपरवाही का असर दिखने लगा हे। यहां कोरोना के नए मरीजों की संख्‍या में लगाता वृद्धि हो रही है। सरकार के दिशा-निर्देश के बाद भी लोग इसका पालन नहीं कर रहे हैं। भीड़-भाड़ वाले इलाकों में लोग मास्‍क तक नहीं पहन रहे हैं।

रांची जिला प्रशासन के आंकड़ों के मुताबिक 23 अक्‍टूबर को 27 नये मरीज मिले। इसके साथ ही, वर्तमान में एक्टिव मरीजों की संख्या 117 हो गई है। प्रशासन के अनुसार कुल पॉजिटिव केस की संख्‍या 86,011 है। इलाज के बाद 84,305 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं।

ऐसे बढ़ रही मरीजों की संख्या

18 अक्टूबर

मिले कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या :- 11

कुल एक्टिव मरीजों की संख्या :- 64

19 अक्टूबर

मिले कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या :- 11

कुल एक्टिव मरीज़ों की संख्या :- 70

20 अक्टूबर

मिले कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या :- 13

कुल एक्टिव मरीजों की संख्या :- 77

21 अक्टूबर

मिले कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या :- 16

कुल एक्टिव मरीजों की संख्या :- 83

22 अक्टूबर

मिले कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या :- 26

कुल एक्टिव मरीज़ों की संख्या :- 98

23 अक्टूबर

मिले कोरोना पॉज़िटिव मरीज़ों की संख्या :- 27

कुल एक्टिव मरीज़ों की संख्या :- 117