नवजोत सिंह सिद्धू को बड़ा तोहफा दे सकती है कांग्रेस, मिले संकेत

देश नई दिल्ली
Spread the love

नई दिल्‍ली। नवजोत सिंह सिद्धू पार्टी की ओर से बड़ा तोहफा मिल सकता है। इसका संकेत पार्टी के वरिष्‍ठ नेता हरीश रावत ने दिया है। वे पंजाब प्रदेश कांग्रे कमेटी के अध्‍यक्ष बने ही रहेंगे।

रावत ने कहा कि सिद्धु ने साफ तौर पर कहा कि सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी का आदेश उनको सर्वमान्य होगा। आदेश बिल्कुल साफ है कि वे प्रदेश कांग्रेस कमेटी पंजाब के अध्यक्ष के रूप में अपना काम पूरी शक्ति से करें। गुरुवार को रावत ने कहा था कि उनको इससे बड़ी सूचना विधिवत तरीके से मिलेगी।

इस मामले में नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि मैंने पंजाब के प्रति, पंजाब कांग्रेस के प्रति जो भी मेरी चिंताएं थी, वो पार्टी हाईकमांड को बताई हैं। मुझे कांग्रेस अध्यक्ष पर, प्रियंका पर और राहुल पर पूरा भरोसा है। वे जो भी निर्णय लेंगे वो कांग्रेस और पंजाब के हित में होगा, उनके हर आदेश का पालन करूंगा।