भाजपा का मंत्री पर हमला, गैर जिम्मेदाराना बयान से झारखंड शर्मशार

झारखंड
Spread the love

  • पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के शीघ्र स्वास्थ्य होने की कामना की

रांची। देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के जीतेजी शोक व्यक्त करने पर भारतीय जनता पार्टी ने हेमंत सरकार के मंत्री को आड़े हाथों लिया। पार्टी के प्रदेश महामंत्री  आदित्‍य साहू ने झारखंड सरकार पर कड़ी टिपण्णी की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार से जीतेजी मनमोहन सिंह की शोक व्यक्त करना दुःखद है। हेमंत सरकार के मंत्री द्वारा शोक व्यक्त किया जाना सरकार की गंभीरता पर सवाल खड़े करता है।

प्रदेश महामंत्री ने कहा कि झारखंड सरकार भ्रष्टाचार के बढ़ावा में व्यस्त है। देश दुनिया की इन्हें खबर तक नहीं है। एक ओर पूरा देश पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहा। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार उनकी तबियत में सुधार भी हो रही है। दूसरी ओर कांग्रेस के गठबंधन वाली झारखंड सरकार के मंत्री हफीजुल अंसारी ही मनमोहन सिंह के निधन पर शोक व्यक्त कर रहे। यह दुर्भाग्यपूर्ण है। मनमोहन सिंह को जल्द स्वास्थ्य लाभ मिले, यह कामना करता हू।

साहू ने कहा कि यह सरकार और सरकार के मंत्री ट्रांसफर पोस्टिंग में, अवैध खनन में, उगाही में मदमस्त हो चुके हैं। प्रदेश की जनता त्राहिमाम है। युवा, किसान, महिलाएं, बेरोजगार सब के सब खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। प्रदेश में उग्रवाद, अपराध, व्यवसायियों का भयादोहन हो रहा है। इस सरकार को इनसे लेना देना नहीं है। झूठे वादों की फुलझड़ी लगा रही है। तुष्टीकरण की राजनीति कर लोगों को गुमराह करने में लगी है। सरकार और सरकार के मंत्री असंवेदनशील  हो गए हैं। गंभीरता समाप्त हो चुकी है।