jharkhand

Big News : विभाग ने जिला शिक्षा अधीक्षक का वेतन रोका

झारखंड मुख्य समाचार
Spread the love

रांची। झारखंड के शिक्षा विभाग से बड़ी खबर आ रही है। विभाग ने राज्य के एक जिला शिक्षा अधीक्षक का वेतन रोक दिया है। इसका आदेश स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के संयुक्त सचिव कुमुद सहाय ने 6 अक्टूूबर को जारी कर दिया है।

जारी आदेश में कहा गया है कि रांची जिला शिक्षा अधीक्षक कमला सिंह बिना सूचना के विभागीय बैठक में अनुपस्थित थे। इसके कारण विभाग ने 24 सितंबर, 2021 को आदेश जारी कर उनकी वित्तीय शक्ति पर रोक लगाई है।

सिंह से प्राप्त स्पष्टीकरण की समीक्षा और विचार के क्रम में यह प्रतीत होता है कि उनके द्वारा विभागीय कार्यों की अनदेखी की जाती रही है। अत: उनकी वितीय शक्ति पर रोक यथावत रखते हुए सिर्फ वेतन विपत्र की निकासी तक के लिए शिथिल किया जाता है।

आदेश में कहा गया है कि रांची जिला शिक्षा अधीक्षक कमला सिंह का वेतन आदेश तक अवरूद्ध किया जाता है।