Big News : विद्युत सब स्टेशन में कर्मी को बंधक बनाकर लूटने वाले 6 अपराधी गिरफ्तार

झारखंड मुख्य समाचार
Spread the love

प्रशांत अंबष्‍ठ

गोमिया (बोकारो)। ललपनिया के तिलैया स्थित विद्युत सब स्टेशन में बंधक बनाकर लूट को अंजाम देने के मामले में पुलिस ने 6 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। उसने लूटे गए सामानों को भी बरादम किया गया है। गिरफ्तार अपराधी अंतरराज्यीय गिरोह के सदस्य हैं।

गिरफ्तार अपराधियों में अलाउद्दीन शेख, मोसिम खान, अब्बास शेख, बबलू कुमार, बलजीत सिंह, ताहिर अंसारी शामिल हैं। बलजीत सिंह बालीडीह का रहने वाला है। बाकी सभी महुदा थाना क्षेत्र के कंडरा निवासी हैं।

जानकारी हो कि बीते 22 सितंबर की रात अपराधियों ने कर्मियों को बंधक बनाकर लूट की घटना को अंजाम दिया था। इस क्रम में अपराधी सब स्टेशन से गैस कटर से 315 KVA के दो ट्रांसफार्मर से क्‍वाइल काटकर ले गये थे। इसकी कीमत लगभग 15 लाख बताई गई थी।

घटना का खुलासा करने के लिए पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार झा ने टीम गठित की थी। इसमें 3 थानों के पुलिस कर्मियों को रखा गया था। इस मामले में टीम ने बोकारो और धनबाद के विभिन्‍न जगहों पर छापेमारी की थी।

इसी मामले में ललपनिया पुलिस ने 04 अक्‍टूबर की सुबह बालीडीह स्थित हिंदुस्तान केमिकल में छापेमारी की थी। पुलिस मौके से एक कर्मी को भी हिरासत में लिया था।