छत्तीसगढ़ के बाद मध्य प्रदेश में विजर्सन के दौरान कार ने लोगों को कुचला

देश मध्य प्रदेश मुख्य समाचार
Spread the love

मध्‍य प्रदेश। छत्तीसगढ़ में लोगों को कार से कुचले जाने की घटना पर बवाल मचा हुआ है। इस बीच मध्‍य प्रदेश में दुर्गा विसर्जन के दौरान एक कार के लोगों को कुचल देने की घटना सामने आई है।

जानकारी के मुताबिक यह घटना 16 अक्‍टूबर को घटी है। मध्‍य प्रदेश के भोपाल में बजरिया पुलिस थाना क्षेत्र में दुर्गा विसर्जन के दौरान एक कार ने लोगों को कुचल दिया। इस घटना में दो लोग घायल हो गये। अभी तक किसी के मौत की खबर नहीं है।

जानकारी हो कि छत्तीसगढ़ के जशपुर में एक तेज रफ्तार गाड़ी ने लोगों को कुचल दिया था। इस घटना में एक व्‍यक्ति की मौत हो गई थी। करीब दो दर्जन लोग घायल हैं। उनका इलाज अस्‍पताल में चल रहा है। इस हादसे में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। घटना के बाद भाजपा छत्तीसगढ़ सरकार पर हमलावर हो गई है। लगातार धरना प्रदर्शन हो रहा है।