बर्थडे पार्टी में केक-समोसा खाकर 20 बच्चे बीमार, इतने बेहोश

बिहार
Spread the love

औरंगाबाद। बड़ी खबर बिहार के औरंगाबाद से आ रही है। यहां बर्थडे पार्टी में समोसा और केक खाने के बाद अचानक 20 बच्चों की तबीयत बिगड़ गयी, वहीं 22 अन्य बेहोश हो गए।

घटना जिले के नवीनगर प्रखंड के खैरा एनटीपीसी थाना क्षेत्र की अंकोरहा पंचायत के अंकोरही गांव की है। इनमें महिलाएं समेत 3 साल के छोटे-छोटे बच्चे भी शामिल हैं। उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। चार की तबीयत ज्यादा खराब होने पर रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार गुरुवार की रात अंकोरहा पंचायत के अंकोरही गांव निवासी वार्ड सदस्य अनिल पासवान के 6 साल की बेटी की बर्थडे पार्टी थी।

मौके पर गांव के साथ-साथ उनके रिश्तेदार भी पार्टी में शामिल हुए थे। केक काटने के बाद सभी समोसा और केक खा ही रहे थे, तभी 42 लोग अचानक बेहोश हो गए। अंकोरहा पंचायत के मुखिया संजय गिरि ने बताया कि जैसे ही इसकी जानकारी मिली तत्काल इसकी सूचना एनपीजीसी प्रबंधक को दी गई। दो एंबुलेंस और निजी गाड़ी से सभी को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें से कुछ लोगों को जमुहार नारायणा अस्पताल में भेजा गया। डॉक्टरों ने कहा कि फूड प्वाइजनिंग होने की वजह से यह हुआ है।