दो बेटियों ने निभाया बेटों का फर्ज, मां की अर्थी को दिया कंधा

बिहार
Spread the love

भोजपुर। बेटियां सामाजिकता अवधारणा को दरकिनार कर अपना फर्ज बखूबी निभा रही हैं। इसकी तारीफ होनी चाहिए। बिहार के भोजपुर जिले में दो बेटियों ने बेटों का फर्ज निभाया। मां की अर्थी को कंधा भी दिया। यह वाक्या है जिले के गड़हनी प्रखंड अन्तर्गत सुअरी गांव की।

जहां, बेटियों ने सामाजिकता अवधारणा को दरकिनार कर अपनी मां की शव यात्रा में बेटों की तरह भूमिका निभाई। आगे-आगे दोनों बेटियां अर्थी को कंधा देकर चली रही थीं और पीछे-पीछे गांव-समाज के लोग। नजारा देखने लायक था। मृतका पुष्‍पा देवी भाकपा-माले के जिला सचिव जवाहर लाल सिंह की पत्नी और पार्टी की सदस्य थीं। उनका अंतिम संस्कार बड़हरा के महुली घाट पर बड़ी संख्या में उपस्थित माले नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित और दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।

यहां बता दें कि पुष्पा देवी को कुल तीन बेटियां ही हैं। एक बेटी बैंक में है। दूसरी बेटी का चयन दारोगा में हुआ है।