हेमंत राज में आदिवासी असुरक्षित, अपराधी हुए बेलगाम : दीपक प्रकाश

झारखंड
Spread the love

  • अपराधियों की यथाशीघ्र गिरफ्तार करने की मांग, अन्यथा भाजपा करेगी आंदोलन

रांची। ओरमांझी में भारतीय जनता पार्टी के अनुसूचित जनजाति मोर्चा के रांची ग्रामीण जिला अध्यक्ष जीतराम मुंडा की गोली मारकर हत्या पर प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश हेमंत सरकार पर जमकर भड़के। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को टारगेट किया जा रहा है। हेमंत सरकार में कानून व्यवस्था चौपट हो चुकी है। उन्होंने कहा कि हत्या में संलिप्त दोषियों को यथाशिघ्र गिरफ्तार करे अन्यथा भाजपा गिरती कानून व्यवस्था पर आंदोलन करेगी।

सांसद ने कहा कि जिस प्रकार से अपराधियों ने जिलाध्यक्ष जीतराम मुंडा को घेर कर गोली मारी है, उससे साफ हो गया है कि अपराधियों में डर समाप्त हो चुका है। यहां अपराधियों का बोलबाला है। अपराधी कानून व्यवस्था से ऊपर उठ चुके हैं। इस घटना में घायल ओरमांझी मंडल के मीडिया प्रभारी राज किशोर साहू के जल्द स्वास्थ्य लाभ की कामना की।

घटना के बाद केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, संगठन मंत्री धर्मपाल सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष गंगोत्री कुजूर, प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू, प्रदीप वर्मा, सुबोध सिंह गुड्डू, सूरज चौरिसिया, आरती कुजूर, अशोक बड़ाईक, सुरेंद्र महतो, पवन साहू, किसलय तिवारी, आरती कुजूर, रामकुमार पाहन, रंजीत चन्द्रवंशी, ललित ओझा, अर्जुन सिंह, रूपेश सिन्हा, जैलेन्द्र कुमार, नरेंद्र कुमार, प्रभुदयाल बड़ाईक समेत सैकड़ो भाजपा नेता अस्पताल पहुंचे। घटना की जानकारी ली। घायल ओरमांझी मंडल के मीडिया प्रभारी राज किशोर साहू से मुलाकात की। साथ ही जीतराम मुंडा के परिजनों का ढांढस बंधाया।