23 सितंबर, 2021
पंचांग
विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- आश्विन। पक्ष- कृष्ण पक्ष। तिथि- द्वितीया सुबह के 06.53 बजे तक। उसके बाद तृतीया। नक्षत्र- रेवती सुबह के 06.44 बजे तक। उसके बाद अश्विनी। योग- ध्रुव दिन के 01.49 बजे तक। दिशा शूल- दक्षिण और अग्नेय (दक्षिण-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 06.10 बजे। सूर्यास्त- सायं 18.17 बजे। राहुकाल- दिन के 01.44 से 03.15 बजे तक। अभिजीत- दिन के 11.49 बजे से 12.37 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)
राशिफल
मेष
(यदि आपका जन्म 21 मार्च से 20 अप्रैल के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम का पहला अक्षर-चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ हो तो) आज का दिन आपके लिए फलदायक रहेगा। व्यवसाय को बढ़ाने के लिए उपयुक्त समय है। नि:संकोच होकर इसमें निवेश करें। इससे आपकी आमदनी बढ़ेगी और आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
वृष
(यदि आपका जन्म 21 अप्रैल से 20 मई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो हो तो) दिन मिला-जुला फल वाला है। कार्यक्षेत्र में व्यस्तता भरा दिन रहेगा। आपको कोई उपहार मिल सकता है। प्रेम जीवन में नई ऊर्जा का संचार होगा। घर के सदस्य अपनी जिम्मेदारियों को अच्छे से पूरा करेंगे।
मिथुन
(यदि आपका जन्म 21 मई से 21 जून के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हां हो तो) आज आप अपने अड़ियल रुख पर नियंत्रण रखें। दुर्घटना में चोट से शारीरिक हानि होने की आशंका है। आपसे दूसरे की अपेक्षा बढ़ेगी। आपकी आय के स्रोत बढ़ने के साथ ही उसमें निरंतरता भी रहेगी।
कर्क
(यदि आपका जन्म 22 जून से 22 जुलाई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो हो तो) विवाद को बढ़ावा नहीं दें। विशेष रूप से प्रियजनों के साथ बातचीत में संयम रखें। अन्यथा संबंध में कड़वाहट आ जाएगी। नौकरीपेशा लोगों पर काम का बोझ अधिक रहेगा। सभी काम को धैर्य से पूरा करें।
सिंह
(यदि आपका जन्म 23 जुलाई से 22 अगस्त के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे हो तो) कुछ समय से चल रहा कानूनी विवाद समाप्त होगा। आय में वृद्धि होगी। कारोबार आपके मनोनुकूल चलेगा। शेयर बाजार में निवेश से लाभ होगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। परिवार का सहयोग मिलेगा।
कन्या
(यदि आपका जन्म 23 अगस्त से 22 सितंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो हो तो) दिन आपके लिए निश्चित परिणाम लेकर आया है। आज आप जिस कार्य को आरंभ करेंगे, उसमें अपेक्षित सफलता मिलेगी। बिन मांगे सलाह को मानने से पहले ठीक से विचार कर लें।
तुला
(यदि आपका जन्म 23 सितंबर से 23 अक्टूबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते हो तो) 23 सितंबर 2021 का राशिफल आपके अनुकूल है। कामकाज की स्थिति अच्छी रहेगी। भूमि या भवन का धंधा करने वाले को लाभ मिलेगा। परिवार के साथ धार्मिक स्थल पर जाने का योग है।
वृश्चिक
(यदि आपका जन्म 24 अक्टूबर से 21 नवंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू हो तो) आज आप फैसले लेते समय कुछ देर के लिए दुविधा में पड़ सकते हैं। उससे निकलें और आगे बढ़ें। आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने का उचित समय है। विद्यार्थियों के लिए चुनौती का समय है।
धनु
(यदि आपका जन्म 22 नवंबर से 21 दिसंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे हो तो) उचित होगा कि आज आप अपनी मेहनत और ईमानदारी पर भरोसा करें। इस मामले में मात्र अपने मन की सुनकर निर्णय लें। आपको सफलता अवश्य मिलेगी। जीवनसाथी से मतभेद हो सकता है।
मकर
(यदि आपका जन्म 22 दिसंबर से 19 जनवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- भो, जा, जी, खी, खू, ख, खो, गा, गी हो तो) आज का दिन आपके लिए अच्छा है। रोजगार के क्षेत्र में स्थिति अच्छी होगी। आपकी आय के स्रोत बढ़ेंगे। आपके कार्यक्षेत्र में परिवर्तन भी हो सकता है। जीवनसाथी का साथ मिलेगा।
कुंभ
(यदि आपका जन्म 20 जनवरी से 18 फरवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा हो तो) दिन मिला-जुला फल लेकर आया है। कार्यक्षेत्र की स्थिति में सुधार होगा। लापरवाही बिल्कुल नहीं करें। अन्यथा हाथ आया अवसर निकल जाएगा। सामाजिक गतिविधियों के कारण प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
मीन
(यदि आपका जन्म 19 फरवरी से 20 मार्च के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची हो तो) समय आपके अनुकूल है। कामकाज आपके मनोनुकूल चलेगा। नौकरीपेशा लोगों के अधिकारी उनसे प्रसन्न रहेंगे। कुछ समय से रुके कार्यों में गति आएगी। महत्वाकांक्षी योजना फलीभूत होगी।
आपका दिन मंगलमय हो।
(विचार : किस्मत कर्म से बनता-बिगड़ता है।)
दैनिक भारत 24 की अपील : कोरोना से जंग में वैक्सीन कारगर है। जरूर लें।