राजधानी रांची के दो मंदिरों का ताला तोड़ दानपेटी की चोरी

अपराध झारखंड
Spread the love

रांची। झारखंड की राजधानी रांची के कांके थाना क्षेत्र के दो मंदिरों से दानपेटी की चोरी हो गई। यह मामला सुकुरहुट्टू साहू मुहल्ला स्थित राधाकृष्ण मंदिर और बजरंगबली मंदिर में का है। अज्ञात चोरों ने मंदिर का ताला तोड़कर चोरों ने यहां रखे दानपेटी की चोरी कर ली। घटना सोमवार की रात की है।

घटना के संबंध में राजेंद्र मेहता और बिनोद साहू ने अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कराया है। कांके थाना पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है। ग्रामीणों की सूचना पर कांके थाना पुलिस घटना का जायजा ली। ग्रामीणों को उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

कांके थाना प्रभारी नीरज कुमार ने बताया कि सोमवार की मध्य रात में अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर मंदिर में प्रवेश किया। मंदिर की दानपेटी में रखे पैसे चुरा लिये। ग्रामीण जब सुबह मंदिर गये, तब देखा कि मंदिर का ताला टूटा हुआ है। शक होने पर अंदर गये। वहां देखा कि दानपेटी के पैसे चोरी हो गए थे। पुलिस सुबह से ही संदिग्ध लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही है। जल्द अपराधी पकडे़ जाएंगे।