पिकअप वाहन के बॉक्स में छुपाकर 38 लाख का गांजा ले जा रहे थे तस्कर, ऐसे पकड़ा पुलिस ने

अपराध झारखंड
Spread the love

सिमडेगा। झारखंड की सिमडेगा जिला पुलिस को नशे के सौदागरों के विरूद्ध एक बार फिर बड़ी कामयाबी मिली। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर की जा रही गांजा की तस्करी में शामिल दो शातिर तस्करों को बोलबा थाना पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया। उनके पास से 77 किलो गांजा की खेप बरामद की गई। अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में इसकी अनुमानित कीमत करीब 38 लाख रुपये आंकी गई है।

जिला स्तरीय अपराध नियंत्रण सघन वाहन चेकिंग के दौरान बोलबा पुलिस टीम ने थाना गेट के निकट एमडीआर 41 सड़क पर सफेद रंग का महिंद्रा बोलेरो पिकअप वाहन (रजिस्ट्रेशन नंबर JH03S-6239) को रुकने का ईशारा किया। गाड़ी पर सवार दो व्यक्ति गाड़ी रोकते ही उतरकर तेजी से भागे, जिसे पुलिस टीम के सहयोग से बोलबा थाना प्रभारी ने खदेड़ कर पकड़ा। पूछने पर दोनों ने अपना अपना नाम क्रमशः ओडिशा के सुंदरगढ़ जिला निवासी मनीष कुमार साहू और संबलपुर निवासी देवेंद्र सबर बताया। तलाशी लेने पर गाड़ी पर दो नंबर प्लेट मिले।

तलाशी के दौरान पिकअप वाहन के डाला के नीचे एक गुप्त बॉक्स में भारी मात्रा में गांजा का पैकेट मिला। पूछने पर दोनों ने बताया कि ओडिशा के संबलपुर ओडि‍शा से गांजा का खेप लेकर झाररखंड एवं बिहार के रास्ते नेपाल जाना था, परंतु पकड़े गये। बोलबा थाना पुलिस टीम ने भारी मात्रा में अवैध रूप से छुपाकर ले जाते गांजा को जब्त किया। इसका वजन 77 किलोग्राम है। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में अनुमानित मूल्य करीब 38.50 लाख रुपये है।

सिमडेगा जिला पुलिस ने विगत 08 माह में 1721.35 किलो गांजा के साथ 26 तस्करों को धर दबोचा है। इसमें 12 वाहन भी जब्त किए जा चुके हैं। तस्करर सिमडेगा से सटे सीमावर्ती राज्यों क्रमशः ओडिशा एवं छत्तीसगढ़ की ओर से सिमडेगा होते हुए छुप-छुपाकर झारखंड एवं बिहार से होते गांजा नेपाल ले जाते हैं।

बरामद
गांजा 77 किलोग्राम
सफेद रंग का महिंंद्रा बोलेरो पिकअप वाहन (JH03S-6239)
नंंबर प्लेट (रजिस्ट्रेशन नंंबर OD03G-3713)
मोबाइल सेट : दो