प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्‍मदिन पर सेवा समर्थन अभियान का शुभारंभ

झारखंड
Spread the love

आनंद कुमार सोनी

लोहरदगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 71वें जन्मदिन पर भारतीय जनता पार्टी की जिला कमेटी ने सेवा समर्थन अभियान का शुभारंभ नगर स्थित अग्रसेन भवन प्रांगण में शुक्रवार को किया। यह 7 अक्टूबर तक चलेगा। मुख्य अतिथि एवं वक्ता लोहरदगा सांसद सुदर्शन भगत थे। कार्यक्रम स्थल पर कार्यकर्ताओं ने नमो एप इंस्टॉल कर पीएम को जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

उद्घाटन के बाद सुदर्शन भगत ने कहा कि ये नरेंद्र मोदी के विजन का परिणाम है कि पूरे देश में गरीबों को मुफ्त अनाज मिला रहा है। जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाया गया। पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान के अल्पसंख्यकों को भारत की नागरिकता देने की शुरुआत की गई। पहली बार पाकिस्तान के संरक्षण में छिपे आतंकियों पर सर्जिकल स्ट्राइक किया गया। पूरे देश में एक कर के तहत जीएसटी लागू किया गया। गरीबों के बैंक खाते खोले गये। महिलाओं को धुएं से मुक्ति मिली। पूर्व सैनिकों को सम्मान देते हुए वन रैंक वन पेंशन लागू की गयी। स्वास्थ्य के क्षेत्र में आयुष्मान भारत जैसी योजना गरीबों के लिए शुरू की गई। पीएम आवास एवं किसानों के लिए सम्मान निधि की व्यवस्था बनाई गई, जिससे लोग आत्मनिर्भर हो सके।

अन्य वक्ताओं ने भी मोदी की संघर्ष एवं उनके कार्यों की चर्चा। पूर्व विधायक रमेश उरांव, ओमप्रकाश सिंह, ब्रजबिहारी प्रसाद, श्रीचंद प्रजापति, जिला अध्‍यक्ष मनीर उरांव, राकेश प्रसाद, राजमोहन राम ने अपने विचार रखें। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री राजकुमार वर्मा और धन्‍यवाद बालकृष्णा सिंह ने किया। रेखा साहू ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

मौके पर चंद्रशेखर अग्रवाल, अजातशत्रु, नवीन कुमार टिंकू, हर्षनाथ महतो, सामेला भगत, नीरज नलिन, अनिल उरांव, जगनंदन पौराणिक, भारती सिन्हा, सरोज प्रजापति, पशुपति नाथ पारस, सजल कुमार, अजय कुमार पंकज, मनीष शिखर, अमरेश भारती, परमेश्वर साहू, सूरज दसोंधी, नवीन कुमार साहू, विवेक चौहान, प्रकाश नायक,सुरेश लोहरा, दिनेश साहू, भूषण साहू, प्रदीप सिंह, मिथुन तमेड़ा, कमलेश कुशवाहा, बजरंग करूवा, सौरव केशरी, दीपक साहू, तन्मय सिन्हा, दुखहरण साहू, विजय महतो सहित अन्य उपस्थित थे।