स्‍कूली छात्रा ने बनाई पुलिस अधीक्षक प्रियंका मीणा की पेटिंग

झारखंड
Spread the love

लोहरदगा। नदिया हिन्दू उच्च विद्यालय की 12वीं की छात्रा आर्टिस्ट खुशी प्रिया द्वारा पुलिस अधीक्षक प्रियंका मीणा का पेंटिंग बनाई गई थी। जिसे सोमवार को माटी कला बोर्ड के निवर्तमान चेयरमैन श्रीचंद प्रजापति, सरोज प्रजापति, जिला अध्यक्ष शंभू प्रजापति, बालकृष्ण सिंह, बबलू महतो एवं खुशी प्रिया द्वारा पुलिस अधीक्षक को सौंपा गया।

पुलिस अधीक्षक ने बनाई गई पेंटिंग की सराहना की। पेंटिंग की क्षेत्र में बेहतर करने और पढ़ाई में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। पढ़ाई के क्षेत्र में बेहतर परिणाम हासिल करने के टिप्स दिए। उन्होंने खुशी को कहा कि इस तरह की प्रयास आगे भी जारी रखें। सकारात्मक सोच से आगे बढ़ने में सहयोग मिलता है।