विदाई समारोह में सेवानिवृत्त रेल कर्मचारी का किया गया सम्‍मान

झारखंड
Spread the love

धनबाद। लोको शेड में आज सेवानिवृत्त रेल कर्मचारी पीडी सिंह का विभाग द्वारा विदाई सह सम्मान समारोह आयोजन किया गया। इसमें धनबाद लोको शेड के सभी कर्मचारी उपस्थित थे। समारोह की अध्यक्षता लोको शेड के प्रभारी सह सीनियर सेक्शन इंजीनियर एनके खवास ने की। मुख्य अतिथि सीनियर सेक्शन इंजीनियर गोल्डन कुमार थे।

इस समारोह में सेवानिवृत्त पीडी सिंह का गुलदस्ता देकर स्वागत किया गया। अंग वस्त्र और शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया गया। कर्मचारियों ने बारी-बारी से पीडी सिंह के कार्यकाल के संबंध में विचार रखें। सबने कहा कि वे मिलनसार और हंसमुख व्यक्ति के रूप में जाने जाते हैं। विदाई समारोह समिति ने उपहार देकर उनकी विदाई की। सभी कर्मचारियों ने उन्हें उनके निवास गांधीनगर पहुंचाकर विशेष सम्मान दिया।

समारोह में परमेश्वर कुमार, मोहम्मद जाफर सिद्दीकी, तपन विश्‍वास, योगेश्वर महतो, सनी श्रीवास्तव, बी शुक्ला, परशुराम सिंह बीएन चटर्जी, रंजीत कुमार, मृग भूषण सिंह, मनोज कुमार तिवारी, जेएन मंडल, तुलसी यादव, सीएम मिश्रा, अंजु रंजन, संजीता कुमारी, नीलम कुमारी, कमला देवी, आरके मंडल, मुकेश कुमार महतो, लक्ष्मी रविदास, कौशलेंद्र कुमार और रबी रोशन उपस्थित थे।