पोबी पंचायत सचिवालय में मतदाता सूची का किया गया प्रकाशन

झारखंड
Spread the love

गिरिडीह। जिले के जमुआ प्रखंड की ग्राम पंचायत पोबी पंचायत सचिवालय में त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2021 के लिए मतदाता सूची प्रकाशित की गई। जन सेवक डॉ चंद्रदेव ने कहा कि सभी वार्ड में जो मतदाता है, उसका सूक्ष्म स्तर पर पुनरीक्षण के बाद 16 वार्ड का मतदाता सूची प्रकाशन किया गया है, ताकि सूची को देखकर मतदाता अपना नाम और वार्ड से संतुष्ट हो जाये। इसमें पूर्ण पारदर्शिता बरती गई है।

प्रज्ञा केंद्र वीएलई योगेश कुमार पाण्डेय ने मतदाताओं से कहा कि कोविड-19 के कारण 2020-21 में जनगणना नहीं होने के कारण पंचायत का परिसीमन नहीं हो सका। इसके कारण मुखिया, पंचायत समिति सदस्य, वार्ड सदस्य पदों में नियमानुसार आंशिक रूप से आरक्षित/अनारक्षित हुआ है।

निर्वाचन विभाग द्वारा पुनरक्षित मतदाता सूची पारदर्शितापूर्ण है। मतदाताओं ने अपना अपना नाम देखकर संतुष्ट हुए। पंचायत सचिवालय स्वयंसेवक दिलीप कुमार राम, कमलेश कुमार राम, रामदुलार पासवान, वार्ड सदस्य तारणी देवी, दिलीप पासवान, अंजू देवी, बद्री तुरी, मनीष राम, जुगनू देवी सहित 16 वार्ड के मतदाता मौजूद थे।