रांची। पुलिस को चकमा देकर झारखंड से फरार हुआ नक्सली बिहार में पकड़ा गया। रांची पुलिस उसे बिहार से लाने के लिए रवाना हो गई। बीते दिनों वह इलाज के दौरान सरकार अस्पताल रिम्स से फरार हो गया था। इसके बाद एसएसपी ने लापरवाही बरतने के आरोप में तीन पुलिस जवानों को निलंबित भी कर दिया था।
जानकारी के मुताबिक रिम्स से पुलिस वालों को चकमा देकर फरार कुख्यात नक्सदली कृष्ण मोहन झा उर्फ अभय को गुप्त सूचना के आधार पर मुजफ्फरपुर से गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे उसके ही पैतृक घर से पकड़ा गया। रांची पुलिस उसे बिहार से लाने के लिए रवाना हो गई।
जानकारी के मुताबिक कोयल शंख जोन का पूर्व जोनल कमांडर कृष्ण मोहन झा उर्फ अभय जी उर्फ विकास जी बीते पांच वर्षों से होटवार स्थित बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा में बंद था। तबियत खराब होने के कारण उसे इलाज के लिए रिम्सह में भर्ती कराया गया था। पिछले 22 दिनों से उसका इलाज में चल रहा था।
बीते 19 सितंबर की अहले सुबह वह सुरक्षा में तैनात जवानों को चमका देकर वहां से फरार हो गया। यह खबर मिलने ही पुलिस प्रशासन की नींद हराम हो गई थी। उसके फरार होने पर सुरक्षा में चूक की बात भी सामने आ रही है। इसके बाद जवानों को निलंबित कर दिया गया था।