बोड़ाम भादुडीह में 407 की चपेट में आने से मजदूर की मौत, आक्रोशित लोगों ने की सड़क जाम

अपराध झारखंड
Spread the love

जमशेदपुर। जमशेदपुर के बोड़ाम थाना क्षेत्र से दुखद खबर आयी है। यहां भादुडीह के पास 407 की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत मंगलवार को हो गई। घटना के बाद आक्रोशित गांव के लोगों ने सड़क जाम कर दी है और शव के साथ प्रदर्शन कर रहे हैं।

घटना की जानकारी पाकर मौके पर पुलिस भी पहुंची हुई है, लेकिन गांव के लोग बगैर मुआवजे के सड़क से हटने को तैयार ही नहीं हैं। बोटा गांव का रहने वाला मजदूर निरंजन (20) जमशेदपुर की तरफ मजदूरी करने के लिए अपनी बाइक से एक साथी के साथ जा रहा था।

इस बीच ही भादुडीह मुख्य सड़क पर एक 407 ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। घटनास्थल पर ही निरंजन की मौत हो गई, जबकि उसका साथी सत्येंद्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया है।