झारखंड थोक वस्त्र विक्रेता संघ ने बकायादार व्यापारियों की सूची की जारी

झारखंड बिज़नेस
Spread the love

रांची। झारखंड थोक वस्त्र विक्रेता संघ की पंचायत समिति ने बकाया रकम वसूली के लिए व्यापारियों की सूची जारी की। कोविड काल का बहाना कर पैसा रोकने वाले व्यापारियों को पहले वकील का नोटिस जारी कि‍या गया। फिर बाजार में उन्हें माल नहीं दिया जाए, इसके लिए सभी सदस्यों की दुकान पर सूची लगाई जाएगी।

संघ के सदस्यों का कई व्यापारी पैसा नहीं दे रहे है। ऐसे में उन्हें माल नहीं देने का संकल्प पत्र सदस्यों के बीच वितरित किया जाएगा। पंचायत समिति द्वारा अन्य जिलों और पड़ोसी राज्यों को भी ऐसे व्यापारियों की सूची भेजी जाएगी, ताकि भविष्य में दागी व्यापारी को कपड़ा नहीं मिल सके।

संघ की पंचायत समिति लगातार कई वर्षों से सक्रिय रूप से कार्य कर रही है। इसमें सभी सदस्यों का सहयोग प्राप्त होता आया है। इस वजह से झारखंड थोक वस्त्र विक्रेता संघ का पूरे देश में अलग पहचान बनी हुई है। नोटिस जारी करने में संघ के अध्यक्ष प्रकाश अरोरा, पंचायत समिति के संयोजक विक्रम खेतावत, पूर्व अध्यक्ष अनिल जालान, पूर्व अध्यक्ष प्रवीण लोहिया उपस्थित थे।