Jharkhand Weather : दो दिन हो सकती है भारी बारिश, इन जिलों पर असर

झारखंड मौसम
Spread the love

रांची। झारखंड में आने वाले दिनों में लगातार दो दिन भारी बारिश होगी। कुछ जगहों पर वज्रपात भी हो सकती है। इसे लेकर अलर्ट जारी किया गया है। राज्‍य में अगले 4 से 5 दिनों के दौरान तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। यह जानकारी रांची एयरपोर्ट स्थित मौसम केंद्र के वैज्ञानिकों ने 26 सितंबर को दी।

27 सितंबर

राज्‍य के उत्तर-पूर्वी, मध्‍य और दक्षिणी भागों में कहीं-कहीं हल्‍की से मध्‍य दर्जे की बारिश हो सकती है। इसका असर देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहेबगंज, रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां आदि जिलों में देखने को मिलेगा।

28 सितंबर

राज्‍य में कहीं-कहीं हल्‍की से मध्‍यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है।

29 और 30 सितंबर

राज्‍य के दक्षिणी और मध्‍य भागों में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। इसका असर रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां आदि जिलों में देखने को मिलेगा।