Jharkhand Weather : कल से भारी बारिश, अलर्ट जारी, यहां पड़ेगा प्रभाव

झारखंड मुख्य समाचार मौसम
Spread the love

रांची। झारखंड में कल यानी मंगलवार से तीन दिन भारी बारिश के संकेत मिले हैं। इसके लिए अलर्ट जारी किया है। इस असर राज्य के विभिन्न जिलों में देखने को मिलेगा। इस दौरान वज्रपात होने की आशंका भी है। यह जानकारी रांची एयरपोर्ट स्थित मौसम केंद्र के वैज्ञानिकों ने 27 सितंबर को जारी बुलेटिन में दी। इस दौरान तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।

28 सितंबर

केंद्र के मुताबिक राज्य के दक्षिण भागों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां आदि जिलों में इसका असर देखने को मिलेगा।

29 सितंबर

राज्य के दक्षिण और मध्य भागों में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। इसका असर पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां, रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़ आदि जिलों में पड़ने की संभावना है।

30 सितंबर

राज्य के पश्चिम और मध्य भागों में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। इसका असर कोडरमा, लातेहार, लोहरदगा, रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़ आदि जिलों में पड़ने की उम्‍मीद है।