रांची। झारखंड सरकार ने कई पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) का तबादला कर दिया है। इसका आदेश गृह विभाग के अवर सचिव धनेश कुमार ने 24 सितंबर को जारी कर दिया।
प्रदीप उरांव, पुलिस उपाधीक्षक, झारखंड जगुआर, रांची को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बरहरवा, जिला साहेबगंज के पद पर पदस्थापित किया गया है।
शम्मू कुमार सिंह, पुलिस उपाधीक्षक, विशेष शाखा, झारखंड को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, टंडवा, चतरा के पद पर पदस्थापित किया गया है।
अमित कुमार सिंह, पुलिस उपाधीक्षक, झारखंड जगुआर, रांची को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बड़कागांव, हजारीबाग के पद पर पदस्थापित किया गया है।
धीरेन्द्र नारायण बंका, पुलिस उपाधीक्षक, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, झारखंड, रांची को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सारठ के पद पर पदस्थापित किया गया है।
विकाश पाण्डेय, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, टंडवा, चतरा को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक पुलिस उपाधीक्षक, झासपु-01, डोरंडा, रांची के पद पर पदस्थापित किया गया है।
अमोद नारायण सिंह, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सारठ, देवघर को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक पुलिस उपाधीक्षक, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, झारखंड, रांची के पद पर पदस्थापित किया गया है।
मो नेहालुद्दीन, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बडकागांव, हजारीबाग को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक पुलिस उपाधीक्षक, विशेष शाखा, झारखंड, रांची के पद पर पदस्थापित किया गया है।