jharkhand

झारखंड कैबिनेट की बैठक कल, हो सकते हैं अहम फैसले

झारखंड
Spread the love

रांची। झारखंड कैबिनेट की बैठक 28 सितंबर, 2021 को में होगी। इसकी अध्यक्षता मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन करेंगे। इसमें कई अहम फैसले लिये जाने की संभावना है।

मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) ने बताया कि झारखंड कैबिनेट की बैठक रांची में मंगलवार को होगी। यह अपराह्न 4 बजे से झारखंड मंत्रालय (प्रोजेक्ट भवन) स्थित मंत्रीपरिषद् कक्ष में होगी।