उन्मुखीकरण कार्यशाला में प्राथमिक शिक्षा में हो रहे कार्यों की दी जानकारी दी

झारखंड
Spread the love

लोहरदगा। ‘बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक समझ मिशन’ अंतर्गत समाहरणालय सभागार में 03 सितंबर को उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें पिरामल फाउंडेशन, होप, सिनी समेत अन्य संस्थाओं के प्रतिनिधि शामिल हुए। इस कार्यशाला में पिरामल फाउंडेशन और सिनी की ओर से पावर प्रेजेंटेशन के जरिये लोहरदगा जिला में प्राथमिक शिक्षा की दिशा में संस्थाओं द्वारा किये जा रहे कार्यों की जानकारी दी गयी।

पिरामल फाउंडेशन की ओर से सारिका द्वारा जिले में कक्षा 1-3 के बच्चों के बीच भाषा, गणितीय ज्ञान की समझ, बच्चों के शारीरिक व मानसिक विकास के लिए किये जाने वाले कार्यो, विद्यालय प्रबंधन समिति के सुदृढ़ीकरण समेत अन्य जानकारी दी गई।

सिनी फाउंडेशन की ओर से सेन्हा और लोहरदगा बीआरसी को विकसित किये जाने की दिशा में किये जा रहे कार्यों की जानकारी दी गई। सिनी की ओर से दिव्या द्वारा बताया गया कि 11 गांव में ग्रामीण लाइब्रेरी और 31 झोला लाइब्रेरी की शुरुआत की गई है। बच्चों के लिए पाठ्य पुस्तकों की व्यवस्था की गई है। अन्य जरूरी सामग्रियों की खरीद की जा रही है।

कार्यशाला में उपायुक्त दिलीप कुमार टोप्पो द्वारा पिरामल व सिनी संस्थाओं के द्वारा किये जा रहे कार्यों की सराहना की गई। बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए सतत क्रियाकलाप चलाये जाने का निर्देश दिया गया।

आज की बैठक में उप विकास आयुक्त अखौरी शशांक सिन्हा, सिविल सर्जन डॉ एसके सुबोध, जिला शिक्षा अधीक्षक अखिलेश चौधरी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी मनीषा तिर्की समेत सभी प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी व अन्य उपस्थित थे।