रांची के नामकुम में भाई से विवाद में युवक ने खुद को मारी चाकू, रिम्स ले जाने के क्रम में हो गई मौत

अपराध झारखंड
Spread the love

रांची। राजधानी रांची के नामकुम पुराना थाना रोड लोअर चुटिया में अमित महतो नामक युवक की चाकूबाजी में मौत हो गई।

गुरुवार रात 9.30 बजे अमित महतो और उसके भाई के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसी बीच अमित ने अपने पेट में चाकू घोंप लिया। चाकू लगने से पेट की अंतड़ी बाहर आ गई। आनन फानन में परिजन उसे रिम्स ले गये, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर नामकुम थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

वहीं इस घटना के बाद परिजन कुछ भी बोलने से बच रहे हैं। पुलिस का कहना है कि आपसी विवाद में चाकू पेट में मारने की बात सामने आ रही है। पूरा मामला जांच के बाद ही पता चलेगा।