मामूली विवाद में बेटे ने सौतेली मां के पेट में चाकू घोप कर की हत्या, गिरफ्तारी के डर से हो गया फरार

अपराध
Spread the love

पाकुड़ः रिश्ते का खून करने की खबर झारखंड के पाकुड़ जिले से आयी है। नगर थाना अंतर्गत बड़ीअलीगंज निवासी एक पुत्र ने अपने सौतेली मां से बातों-बातों में झगड़ा कर लिया।

इस विवाद ने बड़ा रूप ले लिया। गुस्साये पुत्र कुंदन ने सौतेली मां के पेट को चाकू से गोद दिया। इसके बाद पुलिस के डर से मौके से फरार हो गया। जानकारी अनुसार मां और बेटे में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद बेटे कुंदन ठाकुर ने सौतेली मां फूल कुमारी देवी के पेट में चाकू घोप दिया।

कुंदन इतने पर ही नहीं रुका, उसने शरीर के कई अंगों पर भी वार कर सौतेली मां को गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। इसके बाद गिरफ्तारी के डर से कुंदन ने वहां से फरार हो गया। घटना की जानकारी फूल कुमारी देवी के पति दुखन ठाकुर को मिली, तो वह घर पहुंचे। इसके बाद जख्मी पत्नी को इलाज के लिए सदर अस्पताल सोनाजोड़ी ले गये। जहां चिकित्सक ने फूल कुमारी को मृत घोषित कर दिया।